Women Reservation Bill पर छिड़ा ''महाभारत'', प्रियंका गांधी बोलीं- यह आरक्षण नहीं, परिसीमन का धोखा था

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 12:59 PM (IST)

नेशनल डेस्क: लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़ा 'संविधान संशोधन विधेयक' गिरने के बाद संसद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस विधेयक के पास न होने पर BJP और कांग्रेस के बीच जुबानी प्रहार शुरु हो गया है। विपक्ष ने इसे सरकार की चुनावी चाल कहा है, जबकि बीजेपी ने इसे लोकतंत्र के लिए काला दिन बताया है।  

PunjabKesari

प्रियंका गांधी का तीखा हमला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सरकार की नीयत पर गंभीर सवाल उठाए। प्रियंका ने दावा किया कि यह असल में महिला आरक्षण का बिल नहीं था, बल्कि परिसीमन (Delimitation) का बिल था। उन्होंने कहा कि सरकार ने आरक्षण के नाम पर परिसीमन की बात को छिपाने की कोशिश की। उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बीच इस बिल को इतनी हड़बड़ी में लाने की क्या आवश्यकता थी? उन्होंने इसे 'सत्ता पाने की छटपटाहट' करार दिया। प्रियंका ने मांग की कि सितंबर 2023 में जो महिला आरक्षण बिल सर्वसम्मति से पारित हुआ था, उसे बिना किसी देरी के लागू किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- EPFO Salary Limit: करोड़ों कर्मचारियों की होगी चांदी! 15,000 की जगह 30,000 हो सकती है Salary Limit

 

भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

इसे लेकर सत्ताधारी NDA गठबंधन और BJP ने कांग्रेस सहित पूरे INDIA ब्लॉक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। BJP भाजपा नेताओं का आरोप है कि विपक्ष ने ऐतिहासिक सुधार को रोककर अपनी महिला विरोधी मानसिकता दिखाई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News