पश्चिम के चेहरे से नैतिकता का नकाब हट रहा है: प्रियंका गांधी
punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 10:41 AM (IST)
नेशनल डेस्क: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ईरान संघर्ष पर "घृणित भाषा" इस्तेमाल करने के लिए बुधवार को "पश्चिमी दुनिया की शक्तियों" की आलोचना की और कहा कि दुनिया समझ रही है कि पश्चिम के चेहरे से "नैतिकता नकाब हट रहा है"। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि नफरत, क्रोध, हिंसा और अन्याय कभी नहीं जीतते, जबकि साहस की सदा विजय होती है। प्रियंका गांधी ने 'एक्स' पर लिखा, "ईरानी पुरुषों और महिलाओं ने अपने देश के संसाधनों के चारों ओर मानव श्रृंखलाएं बनाईं, जबकि पश्चिमी शक्तियां घृणित भाषा में बात कर रही थीं, 'एक सभ्यता के अंत' की बात की जा रही थी।"
Iranian men and women formed human chains around their country’s resources while western powers spoke in a despicable language, heralding the “end of a civilization”.
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 8, 2026
The world is watching and understanding as the veil of morality falls from across the face of the west.…
उन्होंने कहा, "दुनिया देख रही है और समझ रही है कि पश्चिम के चेहरे से नैतिकता का नकाब हट रहा है। नफरत, क्रोध, हिंसा और अन्याय कभी नहीं जीतते। साहस हमेशा जीतता है।" ईरानी अधिकारियों ने युवाओं से देश के बिजली संयंत्रों के आसपास मानव श्रृंखला बनाने का आह्वान किया था। खबरों के अनुसार, बड़ी संख्या में लोग बिजली संयंत्रों के बाहर इकट्ठा हक और ईरानी ध्वज लहरते हुए मानव श्रृंखला बनाई। अमेरिका पाकिस्तान द्वारा प्रस्तावित ईरान के साथ दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमत हो गया है। इससे कुछ घंटे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी सभ्यता को खत्म करने की धमकी दी थी।
