Kuldeep Singh Sengar''s net worth: 2.90 करोड़ की चल अचल संपत्ति, रसूखदार नाम और..... जानें उन्नाव के पूर्व विधायक की पूरी कुंडली

punjabkesari.in Friday, Dec 26, 2025 - 12:29 PM (IST)

Singh Sengar's net worth: उन्नाव का चर्चित रेप केस एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गया है। यह मामला चर्चा में आने का कारण रेप केस में उम्रकैद काट रहे पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने सेंगर की उम्रकैद की सजा पर रोक लगाते हुए उनकी जमानत मंजूर कर ली है। हालांकि कानूनी पेचीदगियों और अन्य लंबित मामलों के कारण उनकी तत्काल रिहाई पर संशय बरकरार है। करीब 7 वर्षों से जेल की सलाखों के पीछे बंद सेंगर कभी उत्तर प्रदेश की राजनीति का एक कद्दावर और 'बाहुबली' चेहरा माने जाते थे।

अदालत का फैसला और वर्तमान स्थिति

दिल्ली हाई कोर्ट ने सशर्त जमानत तो दे दी है, लेकिन यह स्पष्ट है कि यह पूर्ण रिहाई नहीं है। पीड़िता के पिता की न्यायिक हिरासत में हुई मौत के मामले में भी सेंगर को 10 साल की सजा सुनाई गई थी। ट्रायल कोर्ट ने 2019 में उन्हें दोषी करार देते हुए 25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

PunjabKesari

राजनीतिक रसूख से अपराधी तक का सफर

कुलदीप सिंह सेंगर का राजनीतिक सफर बेहद प्रभावशाली रहा है। वे यूपी के उन गिने-चुने नेताओं में शामिल रहे हैं जिन्होंने अलग-अलग दलों (BSP, SP और BJP) के टिकट पर लगातार चार बार विधानसभा चुनाव जीता। ग्राम प्रधान से अपना करियर शुरू करने वाले सेंगर 2017 में भाजपा के टिकट पर बांगरमऊ से विधायक बने, लेकिन 2019 में कांड के तूल पकड़ने के बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

कितनी है सेंगर की संपत्ति? सेंगर की घोषित संपत्ति का ग्राफ उनके राजनीतिक उत्थान के साथ बढ़ता गया

2007: चुनावी हलफनामे के अनुसार कुल संपत्ति 36.23 लाख रुपये थी।

2012: संपत्ति बढ़कर 1.27 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई।

2017: अंतिम चुनावी हलफनामे में उन्होंने करीब 2.90 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति घोषित की थी। हालांकि, 2020 में अदालत की कार्यवाही के दौरान सेंगर ने दावा किया था कि लंबे समय तक जेल में रहने और मुकदमों के कारण उनकी आर्थिक स्थिति अब वैसी नहीं रही। लखनऊ जैसे शहरों में उनके पास आवासीय संपत्तियां भी दर्ज हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News