MP: 55 यात्रियों से भरी बस नर्मदा नदी में गिरी, 12 लोगों के शव बाहर निकाले गए कई और यात्रियों के हताहत होने की आशंका

punjabkesari.in Monday, Jul 18, 2022 - 06:46 PM (IST)

इंदौर: मध्यप्रदेश के धार जिले के खलघाट में एक यात्री बस का भयानक एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। सोमवार को यह यात्री बस  पुल की रेलिंग तोड़कर नर्मदा नदी में गिर गई। इस हादसे में कई यात्रियों के हताहत होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंदौर से महाराष्ट्र की ओर जा रही यात्री बस खलघाट में नर्मदा पर बने पुल से गुजरते वक्त अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़कर नदी में जा गिरी। इस बस में कुल 55 यात्री मौजुद थे जिसमे से 12 लोगों के शव निकाल लिए गए है।

 


बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या तीन (आगरा-मुंबई रोड) का यह पुल धार और खरगोन जिले की सीमा पर स्थित है। अधिकारियों ने बताया कि बस हादसे की सूचना मिलते ही इंदौर संभाग के आयुक्त (राजस्व) पवन कुमार शर्मा ने दोनों जिलों के जिलाधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मौके पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News