आशा है बालेंद्र शाह के प्रधानमंत्री बनने पर भारत-नेपाल साझेदारी और मजबूत होगी: खरगे
punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 11:46 AM (IST)
नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बालेंद्र शाह को नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर शनिवार को बधाई दी और उम्मीद जताई कि भारत एवं नेपाल की स्थाई साझेदारी और मजबूत होगी। नेपाल में 'जेन जेड' के विरोध प्रदर्शन के कारण के पी शर्मा ओली नीत सरकार के सत्ता से अपदस्थ होने के छह महीने बाद, बालेंद्र शाह 'बालेन' ने नेपाल के लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में शुक्रवार को शपथ ली।
On behalf of the Indian National Congress, I extend my heartiest congratulations to Mr. Balendra Shah on being sworn in as the Prime Minister of Nepal.
— Mallikarjun Kharge (@kharge) March 28, 2026
India–Nepal relations are anchored in deep-rooted people-to-people ties and shared cultural heritage. We are confident this…
खरगे ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से, मैं श्री बालेंद्र शाह को नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई देता हूं।" उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल संबंध लोगों के बीच गहरे संबंधों और साझा सांस्कृतिक विरासत पर आधारित हैं।

खरगे ने कहा, ''हमें विश्वास है कि यह स्थाई साझेदारी और मजबूत होगी, जिससे हमारे लोगों के लिए शांति, समृद्धि और पारस्परिक प्रगति को बढ़ावा मिलेगा।''
