Heatwave Alert: उत्तर भारत में आज से शुरू होगा लू का खतरनाक दौर, इन जगहों पर 45°C के पार जा सकता है पारा

punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 02:24 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश में इस समय भयानक गर्मी पड़ रही है। IMD के अनुसार  इस साल गर्मी अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ रही है। उत्तर भारत में आज से लू (Heat Wave) का एक नया और तीव्र दौर शुरू होने जा रहा है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि कुछ इलाकों में यह 45 डिग्री के आंकड़े को भी पार कर सकता है। रात में  न्यूनतम तापमान भी 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने उम्मीद है।  

इन राज्यों के लिए 'गंभीर लू' का अलर्ट हुआ जारी

IMD ने अगले 4 से 5 दिनों के लिए देश के कई हिस्सों में तेज लू का अलर्ट जारी किया है। लू से प्रभावित होने वाले प्रमुख राज्य दिल्ली और हरियाणा, पंजाब और राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश का कुछ हिस्सा शामिल है।
PunjabKesari

इस बार की भीषण गर्मी के पीछे के मुख्य कारण

वैज्ञानिकों और मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार तापमान बढ़ने और लू के लंबे समय तक खिंचने के पीछे निम्नलिखित कारण हैं:

1.      एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन: ऊपरी वायुमंडल में उच्च दबाव का क्षेत्र (Anti-Cyclonic Flow) बनने के कारण गर्म और सूखी हवाएं लगातार चल रही हैं।

2.      साफ आसमान और कम नमी: आसमान में बादलों की अनुपस्थिति और हवा में नमी (Humidity) बेहद कम होने से सूरज की किरणें सीधे धरती को तपा रही हैं।

3.      अर्बन हीट आइलैंड इफेक्ट: शहरी इलाकों में कंक्रीट की इमारतें और पक्की सड़कें दिनभर गर्मी सोखती हैं और रात में उसे वातावरण में छोड़ती हैं, जिससे रातें भी गर्म हो रही हैं।

4.      जलवायु परिवर्तन: ग्लोबल वार्मिंग के चलते हर साल मई के महीने में हीट वेव के दिनों की संख्या और उनकी तीव्रता लगातार बढ़ती जा रही है।

PunjabKesari

 दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में एक तरफ जहां भयानक गर्मी पड़ रही है तो वहीं दक्षिण भारत में इस समय IMD ने  तेज आंधी, आकाशीय बिजली और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस आंधी- तूफान और बारिश से केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्य प्रभावित होंगे। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News