दूल्हे ने सुहागरात में दुल्हन को किया टच... सुबह मंजर देखकर परिवार वालों के उड़ गए होश
punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 07:50 PM (IST)
नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के Hathras जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी के महज कुछ दिनों बाद ही एक दुल्हन के अचानक लापता होने और दूल्हे पर चाकू से हमले के आरोप ने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है। घटना नगला बस्ती क्षेत्र की बताई जा रही है।
सुहागरात पर विवाद, दूल्हे के घायल होने का दावा
पीड़ित युवक का आरोप है कि शादी 21 फरवरी को संपन्न हुई और 22 फरवरी को दुल्हन ससुराल आई। उसी रात दंपती के बीच विवाद हुआ। युवक के मुताबिक, जब वह पत्नी के करीब गया तो उसने नाराजगी जताई और कथित तौर पर चाकू निकालकर उसके हाथ पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। युवक का कहना है कि घटना के बाद उसने दुल्हन के परिजनों को सूचना दी। अगले दिन परिजन पहुंचे और समझाइश देकर लौट गए। हालांकि, घर का माहौल सामान्य नहीं हो पाया।
तीसरे दिन घर से गायब
परिवार का आरोप है कि शादी के तीसरे दिन दुल्हन घर से गायब हो गई। साथ ही घर में रखे सोने के गहने और नकदी भी नहीं मिले। पीड़ित पक्ष का दावा है कि परिवार के सदस्यों को खाने में नशीला पदार्थ मिलाए जाने की आशंका है, क्योंकि सभी को गहरी नींद आ गई थी और सुबह उठने पर दुल्हन घर में मौजूद नहीं थी।
प्रेम संबंध की चर्चा
जांच के दौरान यह बात सामने आई कि दुल्हन का अपने एक रिश्तेदार के साथ पहले से कथित प्रेम संबंध था। परिवार का आरोप है कि वही व्यक्ति उसे अपने साथ ले गया। हालांकि, इस संबंध में पुलिस ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
पुलिस जांच में जुटी
पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, जिसमें हमले, चोरी और साजिश के आरोप शामिल हैं।
