मैं सुहागरात वाले कमरे में नहीं जाउंगी... दुल्हन के इस फैसले से भड़क उठी सास ने बीच कमरे में कर दी धुनाई, Video Viral

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 04:49 PM (IST)

Mother-in-law Beats Bride Video UP : सोशल मीडिया पर अक्सर शादी-ब्याह के खुशनुमा वीडियो वायरल होते हैं लेकिन उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। यहां एक नई नवेली दुल्हन ने सुहागरात के वक्त ऐसी जिद पकड़ ली कि खुशियों वाले घर में कोहराम मच गया। दुल्हन ने न सिर्फ रस्मों से इनकार किया बल्कि अपने प्रेमी के साथ जाने की बात कह दी उसने कहा, मैं सुहागरात वाले कमरे में नहीं जाउंगी। इतना कहते ही सास का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में घर का एक कमरा दिख रहा है जहां परिवार के कई सदस्य और रिश्तेदार मौजूद हैं। माहौल में भारी तनाव है। दावा किया जा रहा है कि शादी के बाद जब सुहागरात की रस्म का समय आया तो दुल्हन ने कमरे में जाने से साफ इनकार कर दिया।

PunjabKesari

प्रेमी आ रहा है, मैं उसके साथ जाऊंगी

वीडियो के साथ किए जा रहे दावों के मुताबिक दुल्हन ने सबके सामने यह स्वीकार किया कि वह किसी और से प्यार करती है। उसने कहा कि उसका प्रेमी उसे लेने आने वाला है और वह उसी के साथ अपनी जिंदगी बिताना चाहती है। यह सुनते ही वहां मौजूद लोग सन्न रह गए। दुल्हन की इस बेबाकी और ससुराल के अपमान को देखकर उसकी सास अपना आपा खो बैठी।

 

 

सास ने बीच कमरे में कर दी धुनाई

बहस इतनी बढ़ गई कि सास ने गुस्से में आकर नई दुल्हन की पिटाई शुरू कर दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि सास दुल्हन पर हाथ उठा रही है और घर के अन्य लोग बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं। कमरे में चीख-पुकार और हंगामे का माहौल साफ नजर आ रहा है। हालांकि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल दावों के आधार पर चर्चा में है और पुलिस या किसी आधिकारिक संस्था ने अभी तक इस घटनाक्रम की पुष्टि नहीं की है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं:

  • एक पक्ष का कहना है: दुल्हन ने अगर पहले ही सच बता दिया होता तो दो परिवारों की जिंदगी बर्बाद होने से बच सकती थी।

  • दूसरा पक्ष: लोगों का कहना है कि चाहे मामला कुछ भी हो, कानून को हाथ में लेना और किसी महिला के साथ मारपीट करना पूरी तरह गलत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News