Kerala Election Results 2026: केरल में बड़ा सियासी भूकंप, CM विजयन समेत 12 मंत्री पीछे, UDF बहुमत के पार

punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 10:34 AM (IST)

Assembly Election Results 2026: केरल की 140 विधानसभा सीटों के लिए आज (4 मई 2026) हो रही मतगणना ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। पिछले दो बार से सत्ता पर काबिज एलडीएफ गठबंधन इस बार संकट में नजर आ रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, यूडीएफ 90 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाकर सरकार बनाने की ओर अग्रसर है।

केरल में नौ अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों के मतों की गिनती जारी रहने के बीच कम से कम 12 मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में पीछे हैं। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन अपनी मौजूदा सीट धर्मदम में पिछड़ रहे है जिसे उनका गढ़ माना जाता है और जहां उनका गांव पिनराई पड़ता है। 

विभिन्न खबरों के अनुसार मंत्री वीना जॉर्ज, एम बी राजेश, ओ आर केलू, आर बिंदू, जे चिंचूरानी, पी राजीव, के बी गणेश कुमार, वी एन वासवन, वी शिवनकुट्टी, वी अब्दुरहमान, ए के शशीद्रन और रोशी ऑगस्टीन अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पीछे हैं। 

कांग्रेस नीत यूडीएफ 90 से अधिक सीटों पर आगे है जबकि एलडीएफ 40 से कुछ अधिक सीटों पर आगे है। खबरों के अनुसार भाजपा नीत राजग चार विधानसभा क्षेत्रों में आगे है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News