Kerala Bus Fire: धू-धू कर जली यात्रियों से भरी बस, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Tuesday, Jun 23, 2026 - 02:17 PM (IST)

Kerala Bus Fire : केरल के कन्नूर जिले में आज तड़के उमराह तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस में भीषण आग लग गई। पुलिस ने बताया कि बस के आग की लपटों में पूरी तरह घिरने से पहले सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस के अनुसार यह बस तीर्थयात्रियों के एक समूह को उमराह यात्रा के लिए वायनाड जिले से कन्नूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ले जा रही थी। 

इसके लिए बस सोमवार रात रवाना हुई थी और देर रात करीब दो बजे शिवपुरम मुस्लिम लीग कार्यालय के पास उसमें आग लग गई। पुलिस ने बताया कि चालक ने बस से धुआं निकलते देखा और वाहन को तुरंत रोक दिया तथा सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान चालक और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन से यात्रियों का सामान भी बाहर निकाल लिया। 

यह भी पढ़ें: 'मम्मी मिलने आ जाओ,' बेटी का आया भावुक कॉल, फिर एक दिन आधी रात को बंद कमरे में जो हुआ वो...

पुलिस ने बताया कि हालांकि स्थानीय निवासी और दमकल एवं बचाव सेवा के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की लेकिन बस पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। घटना के बावजूद तीर्थयात्रियों की यात्रा प्रभावित नहीं हुई और उन्हें हवाई अड्डे तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। 

इस घटना के बावजूद तीर्थयात्रियों की यात्रा में कोई बाधा नहीं आई। वह हवाई अड्डे के लिए अपनी यात्रा जारी रख सकें इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। पुलिस ने कहा कि परिवहन अधिकारियों ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News