CUET UG Result 2026: NTA ने जारी किया CUET UG का Result, ऐसे कर सकते हैं स्कोरकार्ड डाउनलोड
punjabkesari.in Tuesday, Jun 23, 2026 - 03:53 PM (IST)
नेशनल डेस्क: NTA ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने वाले तमाम परीक्षार्थी NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। बता दें कि 7 जून को ये परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें देश भर से लगभग 15,68,867 छात्रों ने अपना पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कराया था। आइए जानते हैं कि कैसे आप अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
1. सबसे पहले CUET UG की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in को ओपन करें।
2. होमपेज पर आपको 'CUET UG 2026 Result' का एक डायरेक्ट लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
3. लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। यहाँ अपना एप्लीकेशन नंबर (Application Number) और पासवर्ड (Password) भरें।
4. स्क्रीन पर दिख रहे सिक्योरिटी पिन (कैप्चा कोड) को सही-सही दर्ज करें।
5. सभी डिटेल्स चेक करने के बाद नीचे दिए गए 'Submit' बटन पर क्लिक कर दें।
6. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें या डिजिटल कॉपी सेव कर लें।
