Monsoon in Kerala: उत्तरी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, IMD ने दी भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी
punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2026 - 08:34 AM (IST)
Monsoon in Kerala : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केरल में मानसून की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की गंभीर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने आज (29 जून) को केरल के उत्तरी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है वहीं कई अन्य इलाकों को येलो अलर्ट पर रखा गया है। आने वाले 24 से 48 घंटों में राज्य में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होने की आशंका जताई गई है।
30 जून के लिए इस अलर्ट का दायरा बढ़ाते हुए इसमें कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड को भी शामिल किया गया है क्योंकि उत्तरी केरल में मॉनसून की गतिविधि तेज़ होने की उम्मीद है। 29 जून को तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है जो भारी बारिश की संभावना को दर्शाता है।
30 जून को इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम जिलों के लिए येलो अलर्ट लागू रहेगा। आईएमडी ने प्रभावित ज़लिों के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है क्योंकि भारी से बहुत भारी बारिश के कारण जलभराव, स्थानीय स्तर पर बाढ़, कम द्दश्यता (विज़िबिलिटी) और परिवहन व अन्य सामान्य गतिविधियों में बाधा आ सकती है।
लोगों से मौसम संबंधी आधिकारिक जानकारी का पालन करने और सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है खासकर उन इलाकों में जहां बाढ़ और भूस्खलन का खतरा रहता है।
