नया मंत्रालय संभालते ही मेडिटेशन के लिए छुट्टी पर निकले केजरीवाल

punjabkesari.in Tuesday, Sep 05, 2017 - 02:03 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जल मंत्रालय संभालने के बाद अपने कामकाज से 10 दिन की छुट्टी लेकर मेडिटेशन करने जा रहे हैं। मेडिटेशन के लिए वे नासिक स्थित विपश्यना शिविर में 10 दिन रहेंगे। उनकी गैर मौजूदगी में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उनका कामकाज संभालेंगे। केजरीवाल काफी दिनों से मेडिटेशन कर रहे हैं। उनका कहना है कि ध्यान करने से उन्हें तनाव की स्थिति से बाहर निकलने में मदद मिलती है। 

इससे पहले वे साल 2016 में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश में ध्यान के लिए गए थे। वहीं तीन साल पहले लोकसभा चुनाव के प्रचार के बाद भी वे मेडिटेशन के लिए गए थे। इसके एक साल बाद फरवरी 2015 में आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत से दिल्ली विधानसभा चुनाव जीता था। मेडिटेशन में कड़े नियमों का पालन किया जाता है। इस दौरान शिविर में किसी से बात करने की मंजूरी नहीं होती। 

ध्यान के दौरान साधक का अपने डेली की रूटीन, परिवार और दुनिया से कोई संबंध नहीं होता। इस दौरान आपको मोबाइल, टीवी, अखबार या अन्य ऐसे संसाधन इस्तेमाल करने नहीं करने दिया जाता है। केजरीवाल ने जल मंत्रालय अब खुद संभालेंगे। अभी तक इस मंत्रालय की कमान राजेंद्र पाल गौतम के पास थी। गौतम को यह मंत्रालय कपिल मिश्रा को हटाने के बाद दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल गौतम के काम से खुश नहीं थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News