Kedarnath Heli Yatra: 11 अप्रैल से शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग, ऐसे करवाएं बुकिंग
punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 06:38 PM (IST)
Kedarnath Heli Yatra: केदारनाथ यात्रा इस महीने 19 अप्रैल से शुरु होने वाली है। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीखों के ऐलाने के साथ ही श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म होने वाला है। इस बीच, केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण अपडेट यह है कि हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग 11 अप्रैल से शुरू हो रही है।
इस दिन खुलेंगे केदारनाथ के कपाट
-
19 अप्रैल: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम
-
22 अप्रैल: बाबा केदारनाथ धाम
-
23 अप्रैल: बद्रीनाथ धाम
-
23 मई: हेमकुंड साहिब
ये भी पढ़ें- अधूरे रह गए ख्वाब, मौत के गहरे सन्नाटे में बदल गई झरने की कल-कल आवाज..., पूरी घटना सुन कांप जाएगी रुह, Video Viral
कब और कैसे करें हेली सेवा बुक?
केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से संचालित होती है।
11 अप्रैल, 2026 दोपहर 12:00 बजे से बुकिंग शुरु होगी। आप heliyatra.irctc.co.in पर जाकर टिकट बुक करवा सकते हैं। यह बुकिंग 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए उपलब्ध होगी। बुकिंग के लिए चारधाम यात्रा का पंजीकरण (Registration) अनिवार्य है। एक यूजर आईडी से अधिकतम 6 टिकट बुक किए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Raghav Chadha vs AAP : 'आवाज उठाई, कीमत चुकाई,' पार्टी से मतभेदों के बीच राघव ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
टिकट बुकिंग का प्रोसेस
-
सबसे पहले उत्तराखंड पर्यटन के आधिकारिक पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
-
इसके बाद IRCTC की वेबसाइट (heliyatra.irctc.co.in) पर लॉग-इन करें।
-
अपना पसंदीदा स्लॉट और तारीख चुनें और भुगतान करें।
|
स्थान |
किराया (लगभग) |
|---|---|
|
गुप्तकाशी से केदारनाथ |
₹12,762 |
|
फाटा से केदारनाथ |
₹10,164 |
|
सिरसी से केदारनाथ |
₹6,390 |
साइबर ठगों से रहें सावधान
चारधाम यात्रा के दौरान भारी भीड़ का फायदा उठाकर साइबर अपराधी सक्रिय हो जाते हैं। पिछले वर्षों में फर्जी वेबसाइट और व्हाट्सएप के जरिए कई श्रद्धालुओं के साथ ठगी के मामले सामने आए हैं। इसलिए धोखाधड़ी से बचने के लिए आधिकारिक IRCTC वेबसाइट का ही उपयोग करें। सस्ते टिकट या 'जल्द बुकिंग' के नाम पर सोशल मीडिया पर आने वाले लुभावने विज्ञापनों और फर्जी फोन कॉल्स से बचें। किसी भी व्यक्ति या एजेंट को व्हाट्सएप या निजी क्यूआर कोड (QR Code) के जरिए पैसे न भेजें।
