केदारनाथ मार्ग पर हुआ भारी भूस्खलन, SDRF और NDRF ने आधी रात को चलाया महा-रेस्क्यू, सुरक्षित निकाले गए 10,450 श्रद्धालु

punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 01:58 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केदारनाथ मार्ग पर सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मुनकटिया क्षेत्र में अचानक हुए भारी लैंडस्लाइड के कारण मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया, जिससे हजारों तीर्थयात्री बीच रास्ते में ही फंस गए। अंधेरे, खराब मौसम और ऊपर पहाड़ी से लगातार गिरते पत्थरों के बीच आपदा प्रबंधन टीमों ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया।

PunjabKesari

आधी रात को शुरू हुआ संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन

जानकारी के लिए बता दें कि 19 मई 2026 की रात तकरीबन 09:16 बजे disaster control room रुद्रप्रयाग को भूस्खलन की सूचना मिली। हालात की गंभीरता को देखते हुए SDRF और NDRF की टीमों ने तुरंत संयुक्त मोर्चा संभालाते हुए  जरुरी सामान के साथ वहां पहुंची। रात के समय अंधेरा होने के कारण, संकरी पहाड़ी रास्ते और खराब मौसम के बीच टीमों के लिए रेस्क्यू करना एक बड़ी चुनौती थी।

PunjabKesari

 इन कठिन परिस्थितियों के बीच दोनों टीमों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए मार्ग के दूसरी तरफ फंसे लगभग 10,450 श्रद्धालुओं को एक-एक करके सुरक्षित तरीके से रास्ता पार कराया। इस सीजन में अब तक 6.5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं और यह संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News