WhatsApp ला रहा नया Privacy Feature, मैसेज पढ़ते ही शुरू होगा Auto Delete Timer

punjabkesari.in Saturday, May 16, 2026 - 12:55 PM (IST)

 WhatsApp Privacy Feature:  मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया Privacy Feature तैयार कर रहा है। इस फीचर के आने के बाद चैटिंग पहले से ज्यादा सुरक्षित और प्राईवेट हो सकती है। कंपनी फिलहाल इसे Android और iPhone दोनों डिवाइस पर टेस्ट कर रही है।

क्या है नया फीचर
मिली जानकारी के अनुसार, WhatsApp के नए फीचर में मैसेज पढ़ने के बाद उसका Delete Timer शुरू होगा। यानी अगर किसी यूजर ने मैसेज खोलकर पढ़ लिया, तभी तय समय के बाद वह अपने आप गायब हो जाएगा। अभी तक मौजूद Disappearing Messages फीचर में टाइमर मैसेज भेजते ही शुरू हो जाता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए फीचर का नाम After Reading रखा गया है। इसे सबसे पहले iOS Beta Version पर कुछ TestFlight यूजर्स के लिए देखा गया। वहीं Android Beta Users को भी इसका टेस्टिंग एक्सेस दिया गया है।

यूजर्स को इसमें अलग-अलग टाइम ऑप्शन मिलेंगे। वे तय कर सकेंगे कि मैसेज पढ़ने के 5 मिनट, 1 घंटा या 12 घंटे बाद ऑटोमैटिक डिलीट हो जाए। खास बात यह है कि अगर सामने वाला व्यक्ति मैसेज नहीं खोलता, तो वह 24 घंटे बाद अपने आप हट जाएगा।

WhatsApp का मौजूदा Disappearing Messages सिस्टम 24 घंटे, 7 दिन और 90 दिन का विकल्प देता है, लेकिन नया फीचर इससे अलग तरीके से काम करेगा। इसमें काउंटडाउन तभी शुरू होगा जब रिसीवर मैसेज पढ़ लेगा।

कंपनी के अनुसार, यह फीचर पूरी तरह Optional होगा। यूजर्स को इसे खुद Settings में जाकर ऑन करना पड़ेगा। यह सुविधा किसी एक चैट या सभी नई Chats पर लागू की जा सकेगी। पुराने Chats पर इसका असर नहीं पड़ेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी Official Launch Date का खुलासा नहीं किया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News