''कर्नाटक में हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार'' भारत जोड़ों यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बोला हमला

punjabkesari.in Thursday, Oct 06, 2022 - 01:12 PM (IST)

कर्नाटक: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इन दिनों भारत जोड़ों यात्रा कर रहे है। पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 29वें दिन की शुरुआत मांड्या जिले के बेल्लार से हुई इस दौरान कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हुई। इस दौरान राहुल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा, सोनिया गांधी जी ने हमेशा लोकतंत्र और सद्भाव को ही पार्टी की आधारशिला के रूप में सशक्त किया है। वह आज देश में उन्हीं मूल्यों की रक्षा के लिए चल रहीं हैं। मुझे गर्व है कि मैं उनके साथ चल रहा हूं।

वहीं, मांड्या में पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में शायद हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार है। यह हर चीज में 40 प्रतिशत कमीशन लेती है। कर्नाटक के ठेकेदारों ने प्रधानमंत्री को इसको लेकर चिट्ठी लिखी लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इस यात्रा का लक्ष्य इन मुद्दों के लिए लड़ने का है। राहुल ने कहा कि 'कर्नाटक में शायद हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार है। यह हर चीज में 40 प्रतिशत कमीशन लेती है।'  

वहीं कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा निर्मित महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और देश को तोड़ने का जो काम चल रहा है उसके खिलाफ सोनिया गांधी आज खुद जंग का एलान करेंगी। राहुल गांधी सिद्धांत और इस देश के गरीब, नौजवानों के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News