कर्नाटक उपचुनाव : भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

punjabkesari.in Sunday, Nov 17, 2019 - 11:29 PM (IST)

बेंगलुरु: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई ने राज्य की 15 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों की सूची में राज्य के मंत्री सहित कई अन्य नेता शामिल हैं। भाजपा की सूची में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, प्रदेश अध्यक्ष नलीन कुमार कट्टेरी, केंद्रीय मंत्री डी वी अदानंद गौड़ा, प्रहलाद जोशी, राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष, पी मुरलीधर राव, सुरेश अंगदी और सिनेमा जगत की हस्तियां जैसे श्रुति और तारा अनुराधा के नाम शामिल हैं। 

भाजपा ने उपचुनाव में कांग्रेस-जद (एस) के अयोग्य ठहराए गए विधायकों को टिकट दिया है। इन विधायकों ने अपनी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इस बीच मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा कि बागी शरत बाचेगौड़ा जो होसाककोट से भाजपा के उम्मीदवार एमटीबी नागराज के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं उन्हें पार्टी से निकाल दिया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News