बेटे ने चिढ़ाया तो मां ने कर दी हत्या, शव को जला दिया

punjabkesari.in Friday, Jan 19, 2018 - 10:57 AM (IST)

नई दिल्ली: कोल्लामछ अपने ससुराल में किसी संपत्ति विवाद को लेकर एक महिला ने कथित रुप से अपने 14 साल के बेटे को जलाकर मार डाला। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार लड़का कोल्लम के समीप कुंद्रा स्थित अपने घर से सोमवार से गायब था। कल उसके घर के समीप एक मैदान में उसका पूर्ण रुप से जला शव मिला।     

इस नृशंस हत्या की कहानी तब खुलकर सामने आयी जब पुलिस ने संदेह के आधार पर लड़के की मां से पूछताछ की। इस महिला के हाथों में जलने के घाव थे। पुलिस के अनुसार महिला ने बताया कि ससुराल में किसी संपत्ति विवाद को लेकर बेटे जीतू उसे चिढ़ाया तो उसने गुस्‍से में आकर उसकी हत्‍या कर दी। जीतू की हत्‍या के बाद उसकी लाश को खींचकर घर के पीछे ले गयी। जहां पर उसने शव को जला दिया। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News