कश्मीर के तंगधार में पाकिस्तान की गोलीबारी, जवान घायल

punjabkesari.in Tuesday, Aug 21, 2018 - 02:26 PM (IST)

श्रीनगर : पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पिछले कुछ दिनों से कश्मीर में एलओसी को पाकिस्तानी सैनिक लगातार भारतीय चौकियों को निशाना बना रहे हैं। तंगधार सेक्टर में मंगलवार को सीमा पार से की गई गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया। घायल जवान की पहचान कौशल पाल सिंह के रूप में की गई है। उसे सैन्य अस्पताल में भर्ती किया गया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में पाकिस्तान ने सुबह करीब पौने पांच बजे स्नाइपर से इस तरफ निशाना साधा जिसमें जवान कौशल पाल सिंह घायल हो गया। जवान 20 जाट का था और टिकरी पोस्ट पर तैनात था। उसे द्रुगमूला के अस्पताल में भर्ती किया गया है। गौरतलब है कि 13 अगस्त को भी तंगधार सेक्टर में स्नाइपर गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया था।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News