जम्मू : अवैध रूप से घुसने के आरोप में छह बांग्लादेशी महिलाएं हिरासत में ली गईं

punjabkesari.in Monday, Nov 27, 2023 - 10:18 PM (IST)

नेशनल डेस्क : भारत में अवैध रूप से घुसने के आरोप में छह बांग्लादेशी महिलाओं व लड़कियों को पुलिस ने यहां दो अलग-अलग जगहों से हिरासत में लिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि हिरासत में ली गई महिलाओं में से पांच एक दलाल की मदद से जम्मू पहुंची थीं और कश्मीर जा रही थीं कि तभी उन्हें बठिंडी से हिरासत में ले लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य बांग्लादेशी महिला को गांधी नगर से हिरासत में लिया गया, जिसकी शादी जम्मू के रामबन जिले में हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि उसे (बांग्लादेशी महिला) अन्य महिलाओं और लड़कियों के साथ कश्मीर जाना था। अधिकारियों ने बताया कि हिरासत में ली गईं महिलाओं की उम्र 14 से 60 वर्ष के बीच है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News