LAC विवाद पर जाखड़ का केंद्र से सवाल, क्या सीमा पर सामान्य हैं हालात?
punjabkesari.in Friday, Oct 01, 2021 - 07:34 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस इन दिनों बुरे दौर से निकल रही है। ताजा घटनाक्रम पंजाब का है, जहां पिछले एक सप्ताह से सियासी ड्रामा जारी है। इसी बीच पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने एलएसी की स्थिति को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, 'क्या यह अब अंतत: समाप्त हो गया है, युद्धविराम सील कर दिया गया है? या यह केवल एक अस्थायी युद्धविराम है? मैं हाल ही में हमारे क्षेत्र में चीनी घुसपैठ के बाद एलएसी की स्थिति की बात कर रहा हूं। कृपया कोई अनुमान नहीं।'
Is it finally truce now, armistice sealed ? Or is it only a temporary ceasefire ?
— Sunil Jakhar (@sunilkjakhar) October 1, 2021
PS. I’m referring to situation at LAC after the recent Chinese intrusion into our territory. No inferences please.
बता दें कि, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में बताया था कि महीनों से जारी भारत चीन सीमा तनाव अब खत्म हो गया है। भारत-चीन के बीच LAC के पास पैंगोंग लेक विवाद पर समझौता हो गया है और अब यहां से दोनों ही देश की सेनाएं अपने सैनिकों को पीछे हटाएंगी। पैंगोंग झील से दक्षिण और उत्तर में समझौता हो गया है। उन्होनें बताया कि दोनों पक्ष अपनी सेनाएं हटाएंगे। राजनाथ सिंह ने बताया कि जब दोनों सेनाएं पूरी तरह से हट जाएंगी। उसके बाद भी 48 घंटे के अंदर दोनों देशों के बीच एक बैठक होगी। चीन फिंगर 8 पर रहेगा और भारत फिंगर 3 पर। ऐसी ही उत्तरी सीमा पर भी किया जाएगा।
एक इंच भी जमीन नहीं छोड़ेंगे
भारत-चीन सीमा विवाद पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़े शब्दों में कहा थाकि चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा जमा रखा है लेकिन हम अपनी एक इंच भी जमीन नहीं छोड़ेंगे। रक्षा मंत्री ने बताया कि चीन से आग्रह किया गया है कि 'एलएसी' को माना जाए। 'एलएसी' पर मौजूदा परिस्थिति को बदलने का प्रयास ना हो। दोनों पक्ष आपसी सहमति का पालन करें। भारत और चीन सैनिकों के बीच लद्दाख बॉर्डर के पास गलवान घाटी में हिंसक झड़प हुई थी, जहां पर भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। इस झड़प में चीनी सेना को भी नुकसान हुआ था, उनके करीब 40 सैनिक मारे गए थे लेकिन उन्होंने इसे लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी।