बजट 2018: जेटली ने हिंदी के साथ अंग्रेजी में भी पेश किया बजट

punjabkesari.in Thursday, Feb 01, 2018 - 12:38 PM (IST)

नई दिल्लीः केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज अपना 5वां बजट पेश किया। 2019 लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का यह अहम बजट है। जेटली का यह बजट मोदी सरकार की ओर से पेश किए जाने वाला संभवत: आखिरी पूर्ण बजट होगा। मीडिया रिपोर्ट्स में खबरें आई थीं कि जेटली पहली बार हिंदी में बजट भाषण देने वाले हैं। हालांकि उन्होंने अपने भाषण के दौरान 'हिंदी-इंग्लिश दोनों भाषाओं का प्रयोग किया। उन्होंने बजट भाषण की शुरुआत अंग्रेजी में की। हालांकि जेटली ने खेती-किसानी के बारे में हिंदी में ही उन्होंने अपनी बात रखी। वे  हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का बराबर प्रयोग कर रहे हैं।

माना जा रहा है कि जेटली का हिंदी प्रयोग हिंदी भाषियों को लुभाने का एक प्रयास हो सकता है। बता दें कि इससे पहले वित्त मंत्री अपना बजट भाषण अंग्रेजी में ही देते थे जिसमें बीच में एक-दो लाइनें हिंदी की होती थीं और शेर-ओ-शायरी भी हिंदी में की जाती थी। इस बार जेटली ने अंग्रेजी में भाषण शुरू करने के बाद हिंदी पर जोर दिया। स्वास्थ्य संबंधी बजट पेश करते हुए उन्होंने बीच में संस्कृत भाषा का भी प्रयोग किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News