जयशंकर ने कतर प्रधानमंत्री व ईरान के विदेश मंत्री से की हाई लेवल वार्ता, खाड़ी संकट पर दिया भारत का स्पष्ट संदेश

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 06:33 PM (IST)

International Desk: भारत के विदेश मंत्री  एस. जयशंकर (S Jaishankar) ने कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन (Sheikh Mohammed bin Abdulrahman Al Thani) से फोन पर हाइ लेवल वार्ता की। इस बातचीत में खाड़ी क्षेत्र में तेजी से बढ़ते सैन्य तनाव और उसके वैश्विक असर पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने माना कि मौजूदा हालात क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं। भारत ने इस दौरान साफ कहा कि सभी विवादों को बातचीत और शांतिपूर्ण तरीके से हल किया जाना चाहिए।

 

कतर ने इस बातचीत में ईरान के हमलों को लेकर चिंता जताई और कहा कि इस तरह के हमले क्षेत्र की स्थिरता को कमजोर कर रहे हैं। खासतौर पर पानी, खाद्य और ऊर्जा से जुड़े अहम ढांचों को निशाना बनाना बेहद खतरनाक बताया गया। दोनों पक्षों ने इस बात पर भी जोर दिया कि समुद्री मार्गों की सुरक्षा बहुत जरूरी है, खासकर ऐसे समय में जब खाड़ी क्षेत्र से गुजरने वाला व्यापार और ऊर्जा सप्लाई पूरी दुनिया के लिए अहम है।

 

इस बीच, S Jaishankar ने ईरान के विदेश मंत्री Seyed Abbas Araghchi से भी बात की और मौजूदा हालात पर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने यूएई के विदेश मंत्री Abdullah bin Zayed Al Nahyan के साथ भी बातचीत की। लगातार हो रही इन कूटनीतिक बातचीतों से साफ है कि भारत स्थिति पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News