रूस में SCO विदेश मंत्रियों के साथ जयशंकर की बैठक, चीन-पाकिस्तान भी हुए शामिल

punjabkesari.in Thursday, Sep 10, 2020 - 04:29 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को रूस की राजधानी मास्को में आठ सदस्यीय शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लिया। जयशंकर ने ट्वीट कर कहा कि शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की मास्को में बैठक के औपचारिक उद्घाटन में।'' इसके साथ ही उन्होंने संगठन के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की सामूहिक तस्वीर भी पोस्ट की। इसमें चीन और पाकिस्तान भी शामिल हैं। यह SCO विदेश मंत्रियों की तीसरी बैठक थी जिसमें भारत ने पूर्ण सदस्य के रूप में भाग लिया।

 

विदेश मंत्रालय ने इसी हफ्ते नई दिल्ली में एक बयान में कहा था कि भारत इस वर्ष रूस की अध्यक्षता में विभिन्न एससीओ संवाद तंत्र में सक्रियता से भाग लेता रहा है। SCO शिखर सम्मेलन निकट भविष्य में होगा। मास्को में SCO विदेश मंत्रियों की बैठक में आगामी SCO शिखर सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी और अंतर्राष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। जयशंकर के SCO बैठक से इतर अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ द्विपक्षीय बैठक करने की उम्मीद है।

 

भारत और चीन दोनों प्रभावशाली क्षेत्रीय संगठन एससीओ के सदस्य हैं जो मुख्य रूप से सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करता है। SCO  की स्थापना 2001 में शंघाई में एक शिखर सम्मेलन में रूस, चीन, किर्गिज गणराज्य, कज़ाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान द्वारा की गई थी। भारत और पाकिस्तान को 2005 में समूह के पर्यवेक्षकों के रूप में शामिल किया किया गया था। 2017 में दोनों देशों को पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News