11 साल का दूल्हा 26 की दुल्हन, जानिए इस शादी की असली वजह

punjabkesari.in Wednesday, Jun 29, 2016 - 12:12 PM (IST)

नई दिल्ली: जैसलमेर में ढाणी में 11 साल के एक लड़के की शादी 26 साल की लड़की से करवा दी गई। जानकारी मुताबिक ढाणी में ऐसी परंपरा है जहां लड़के की शादी दोगुनी उम्र की लड़की से कराई दी जाती है। शादी के बाद परिवार के बड़े बुजुर्ग भी अपना हक जताते हैं। उसका शारीरिक शोषण भी किया जाता है।
 
ये अनोखी कहानी वास्तविक नहीं बल्कि फिल्मी है
घबराइए नहीं, बाल विवाह की ये अनोखी कहानी वास्तविक नहीं बल्कि फिल्मी है। यह एक फिल्म की कहानी है जो सच्ची घटना से जुड़ी है। यह कहानी राजस्थान में बाल विवाह की थीम को लेकर बनी फिल्म ''सांकल'' की है। यह फिल्म देश के उन हिस्सों की हकीकत बयां करता है जहां आज भी इस तरह की सामाजिक समस्या बरकरार है। 16 जुलाई को मेलबर्न में एक फेस्टिवल शुरू होने वाला है। इस फेस्टिवल में फिल्म सांकल को दिखाया जाएगा। 

ये है फिल्म की कहानी
फिल्म में राजस्थान और पाकिस्तान बॉर्डर के पास के एक गांव की कहानी दिखाई गई है। जहां समाज की पियोरिटी बनाए रखने के लिए एक लड़कियों की शादी अपनी ही कम्युनीटी में की जाती है। इसी बीच लड़कों की कमी होने से एक लड़की की शादी 11 साल के बच्चे से कर दी जाती है। फिर इनकी जिंदगी में कैसी उठा-पटक शूरू होती है फिल्म इसी पर आधारित है। 
 
 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News