जहांगीरपुरी हिंसा: जुम्मे की नमाज को लेकर अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, CCTV से रखी जा रही निगरानी

punjabkesari.in Friday, Apr 22, 2022 - 11:44 AM (IST)

नेशनल डेस्क: जहांगीरपुरी में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। दिल्ली पुलिस सीसीटीवी से निगरानी कर रही है। वहीं मस्जिद से भी ऐलान किया गया है कि आज नवाज के लिए छोटे बच्चे मस्जिद में नहीं आए। बता दें कि दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर हिंसा के बाद सुरक्षा बलों (Security Forces) की तैनाती आज भी जारी है। वहीं अतिक्रमण रोधी अभियान के विरोध के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) का एक जांच दल आज दिल्ली आएगा।

 

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली में जहांगीरपुरी बस्ती उजाडे़ जाने की घटना की जांच के लिए पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर सपा का जांच दल शुक्रवार को नई दिल्ली जाएगा। चौधरी ने आरोप लगाया कि 20 अप्रैल को भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम द्वारा बुलडोजर चलाकर जहांगीरपुरी बस्ती को उजाड़ दिया गया है। सपा का यह दल इस मामले की जांच करेगा।

 

वहीं भाजपा  शासित उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) द्वारा हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी में कई अवैध ढांचों को ढहाने के एक दिन बाद पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख आदेश गुप्ता ने पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली नगर निगमों के महापौरों को भी उनके क्षेत्रों में रोहिंग्या, बांग्लादेशियों और असामाजिक तत्वों द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को समाप्त करने के लिए, इसी तरह का अभियान चलाने के लिए पत्र लिखा हैं। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाने पर रोक लगा दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News