वन्दे मातरम:  हिमवीरों ने -25 डिग्री तापमान में फहराया तिरंगा, आप में भी जोश भर देगा यह Video

punjabkesari.in Tuesday, Jan 26, 2021 - 11:48 AM (IST)

नेशनल डेस्क: गणतंत्र दिवस के खास मौके पर देश भक्ति के रंग में रंगा दिखाई दे है। भारतीय गणतंत्र की 72वीं वर्षगांठ के मौके पर राजपथ पर अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा हे । वहीं इसी बीच देश की सेवा में लगे जवानों का जोश भी कम नहीं दिखाई दिया। लद्दाख में स्थित ऊंची पर्वत चोटियों पर तैनात इंडो तिब्‍बतन बॉर्डर पुलिस के जवानों ने अलग अंदाज में जश्न मनाया। 

 

गणतंत्र दिवस के जश्न के बीच ITBP ने एक वीडियो साझा किया है जिसे देखकर देश का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने लद्दाख में राष्ट्रीय ध्वज के साथ मार्च किया। लद्दाख और कारगिल की खून जमा देने वाली ठंड भी जांबाज जवानों का जोश कम नहीं कर पाई।

PunjabKesari

बता दें कि वर्तमान में लद्दाख में तापमान शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस कम है।  हाड़ कंपाने वाली इस ठंड में भी देश के जांबाज हिमवीरों ने तिरंगे के साथ भारत माता और वंदे मातरम के जयकारे लगाए। गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों में ध्वजारोहण हुए। राजपथ पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परेड की सलामी ली। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News