Islamabad मस्जिद धमाके में दर्जनों मौतों का खुला राज ! पूर्व RAW एजेंट के Video ने मचाया तहलका
punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 02:55 PM (IST)
Islamabad: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान एक शिया मस्जिद (इमामबाड़ा) में आत्मघाती बम धमाका हुआ। इस भीषण हमले में कम से कम 69 लोग मारे गए और 170 से ज्यादा घायल हुए। यह पाकिस्तान के हाल के वर्षों में सबसे घातक आतंकी हमलों में से एक माना जा रहा है।हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान सरकार ने अभी तक किसी संगठन पर नहीं ली है, लेकिन भारत के पूर्व RAW एजेंट और NSG कमांडो लक्ष्मण उर्फ़ लकी बिष्ट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर दावा किया है जमीनी स्तर की जानकारी और शुरुआती जांच के संकेत ISIS-K (इस्लामिक स्टेट-खुरासान) की ओर इशारा कर रहे हैं। ISIS-K एक कट्टरपंथी संगठन है, जिसका उद्देश्य पाकिस्तान में डर और अस्थिरता फैलाकर शरिया कानून लागू करना और अपने खलीफा के नेतृत्व में शासन स्थापित करना बताया जाता है।
6 फ़रवरी 2026 Islamabad में आत्मघाती हमला।
— Lucky Bisht (@iamluckybisht) February 7, 2026
अब तक पाकिस्तान सरकार ने किसी संगठन का नाम नहीं लिया, लेकिन ज़मीनी इनपुट साफ़ बता रहे हैं इसके पीछे IS-K है।
IS-K एक कट्टर धार्मिक आत्मघाती संगठन है, जिसका मकसद सियाबहुल इलाकों में डर फैलाकर पाकिस्तान में शरिया लागू करना और अपना ख़लीफ़ा… pic.twitter.com/furq46KU4k
यह संगठन पहले भी पाकिस्तान और अफगानिस्तान में कई बड़े आतंकी हमले कर चुका है, खासकर शिया और सरकारी संस्थानों को निशाना बनाकर धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए। लक्ष्मण उर्फ़ लकी बिष्ट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा कि उपलब्ध जानकारी और जमीनी रिपोर्टों के आधार पर इस हमले के पीछे ISIS-K ही है। हालांकि, यह दावा अभी तक पाकिस्तान सरकार या किसी अंतरराष्ट्रीय एजेंसी द्वारा आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुआ है। हमले के तुरंत बाद पाकिस्तान सरकार ने भारत और अफगानिस्तान पर आरोप लगाए। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा कि हमलावर का संबंध अफगानिस्तान से था और भारत अफगान तालिबान के साथ मिलकर पाकिस्तान के खिलाफ साजिश कर रहा है।
भारत ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया। भारतीय विदेश मंत्रालय ने हमले की निंदा की और मृतकों के प्रति संवेदना जताई, लेकिन भारत की संलिप्तता के दावों को निराधार और बेबुनियाद बताया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान अपनी सामाजिक और सुरक्षा समस्याओं का सामना करने के बजाय दूसरों को दोष दे रहा है।अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने भी पाकिस्तान के आरोपों को गलत बताया। उनके रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान बिना जांच और सबूत के बार-बार अफगानिस्तान पर आरोप लगाता रहा है, जो गैर-जिम्मेदाराना है।
