ट्रेड डील के बाद ट्रंप का बड़ा कदमः PoK और अक्साई चिन को माना भारत का हिस्सा, USTR का नक्शा देख तिलमिला उठा पाकिस्तान

punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 02:46 PM (IST)

Washington: भारत और अमेरिका ने शुक्रवार को एक अंतरिम व्यापार समझौते का फ्रेमवर्क घोषित किया। इसी के साथ अमेरिकी ट्रेड ऑफिस (USTR) ने भारत का एक नक्शा शेयर किया, जिसमें पूरा जम्मू-कश्मीर, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और अक्साई चिन (चीन के कब्जे वाला इलाका) को भारत का हिस्सा दिखाया गया। यह नक्शा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। अमेरिका पहले के नक्शों में PoK को अलग दिखाता था, जबकि अंतरराष्ट्रीय मानकों पर विवादित हिस्सों को अक्सर अलग रंग या डॉटेड लाइन से दिखाया जाता है। इस बार ट्रम्प प्रशासन ने जानबूझकर या अनजाने में ऐसा नक्शा शेयर किया, जिससे भारत की सीमाओं को पूरी तरह मान्यता मिलती है। भारत हमेशा से जम्मू-कश्मीर को अपना अखंड हिस्सा मानता रहा है।

 

PoK विवाद: भारत-पाकिस्तान के बीच पुराना विवाद

PoK (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) को लेकर भारत और पाकिस्तान का विवाद 1947 से चल रहा है। यह कश्मीर विवाद का सबसे पुराना और जटिल मुद्दा है।

  •  
  • 1947: भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय जम्मू-कश्मीर एक रियासत थी।
  • 1947-48: पाकिस्तान से मिलीशिया के हमले के बाद महाराजा हरि सिंह ने भारत में विलय का निर्णय लिया।
  • 1949: UN की मध्यस्थता से युद्धविराम और लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) बनाई गई।
  • पाकिस्तान ने कश्मीर के पश्चिमी और उत्तरी हिस्से पर कब्जा किया, जिसे अब PoK कहा जाता है।

 

भारत का दावा
भारत कहता है कि पूरा जम्मू-कश्मीर (PoK सहित) उसका अभिन्न हिस्सा है क्योंकि महाराजा हरि सिंह ने भारत में विलय किया था। 2019 में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया। पाकिस्तान कहता है कि कश्मीर मुस्लिम बहुल क्षेत्र है, इसलिए वह पाकिस्तान का हिस्सा होना चाहिए। पाकिस्तान PoK को "आजाद कश्मीर" कहता है और वहां अपनी सरकार चलाता है।

 

अमेरिका का नक्शा: पाकिस्तान को संदेश
अमेरिका द्वारा PoK को भारत का हिस्सा दिखाने वाले नक्शे को पाकिस्तान के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है।पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 5 फरवरी को कहा था कि कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा बनेगा और यह मुद्दा पाकिस्तान की विदेशी नीति की नींव है। उन्होंने UNSC प्रस्तावों के आधार पर कश्मीर विवाद का समाधान चाहिए बताया।

 

भारत-चीन विवाद
अक्साई चिन विवाद 1962 की जंग के बाद से भारत और चीन के बीच सबसे पुराना सीमा विवाद है। यह लद्दाख के पूर्वोत्तर हिस्से में स्थित है और लगभग 38,000 वर्ग किलोमीटर में फैला है।1962 के युद्ध के बाद चीन ने इस इलाके पर कब्जा कर लिया और तब से यह चीन के नियंत्रण में है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News