Islamabad Mosque blast: नमाज दौरान धमाके में अब तक 69 मौतें व सैंकड़ों घायल, भारत बोला-बेशर्म पाकिस्तान अपनी...(Video)
punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 10:50 AM (IST)
Islamabad: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान एक शिया मस्जिद में आत्मघाती धमाका हुआ। इस भीषण हमले में कम से कम 69 लोगों की मौत हो गई, जबकि 170 से ज्यादा लोग घायल हुए। यह हाल के वर्षों में पाकिस्तान के सबसे घातक आतंकी हमलों में से एक माना जा रहा है।हमले के बाद पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि इसमें भारत और अफगानिस्तान की भूमिका हो सकती है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने दावा किया कि हमलावर का संबंध अफगानिस्तान से था और भारत, अफगान तालिबान के साथ मिलकर पाकिस्तान के खिलाफ साजिश कर रहा है।
Shias in Pakistan are not victims of coincidence thy are targets the Islamabad mosque blast is not an exception it is part of a relentless pattern of Shia genocide made possible by silence and indifference
— سہرین خان (@Sehreenkhan7) February 7, 2026
Why are we killed?For who we are
We belong to Karbala#StopShiaGenocide 💔 pic.twitter.com/kkqteF0v3p
इन आरोपों पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने हमले की निंदा की और मृतकों के प्रति संवेदना जताई, लेकिन भारत की संलिप्तता के आरोपों को पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद बताया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बेशर्म पाकिस्तान अपने समाज और सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद गंभीर समस्याओं से निपटने के बजाय, अपनी “घर में पैदा हुई बीमारियों” के लिए दूसरों को दोष दे रहा है। अफगानिस्तान ने भी पाकिस्तान के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।
A Pakistani guy tells foreigner he is from Pakistan
The foreigner taunts him for regular bomb blasts happening in Pakistan..
Today, Pak Army supported terrorist killed 60+ Shias in Islamabad mosque blast 💔pic.twitter.com/KBReJyt4Dv
— Frontalforce 🇮🇳 (@FrontalForce) February 6, 2026
तालिबान सरकार के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान बिना किसी जांच और सबूत के बार-बार अफगानिस्तान पर आरोप लगाता रहा है, जो गैर-जिम्मेदाराना रवैया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक विदेशी पाकिस्तानी युवक को उसके देश में होने वाले धमाकों पर ताना मारता है। आज, पाक आर्मी के सपोर्ट वाले आतंकवादी ने इस्लामाबाद की मस्जिद में बम धमाके में 60 से ज़्यादा शिया लोगों को मार डाला। आतंकवाद किसी देश को नहीं, इंसानियत को शर्मसार करता है।
