बड़ी रोमांटिक है इनकी ‘लव स्टोरी’, Yahoo Messenger से पहुंची शादी तक!

punjabkesari.in Friday, Oct 09, 2015 - 01:56 PM (IST)

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले तुषार कुमार को ईरान की रहने वाली ऐलाह शबानी अफरानी से कब प्यार हो गया, उन्हें पता ही नहीं चला और देखते ही देखते उनका ये प्यार शादी तक पहुंच गया। दोनों ने गुरुवार को रांची के रजिस्ट्री ऑफिस में कोर्ट मैरिज कर ली।

जानकारी के मुताबिक, पांच साल पहले ऐलाह याहू मैसेंजर पर तुषार से चैट करने लगी। बातचीच के दौरान दोनों एक-दूसरे के प्रति गंभीर होते गए। ऐलाह का कहना है कि हम दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे। इसलिए हमने शादी करने का निर्णय किया और गुरुवार को हमारी नई जिंदगी शुरू की हुई। तुषार ओडिशा के एसबीआई बैंक, शिवपदा में मैनेजर हैं। 

अपनी शादी को लेकर तुषार का कहना है कि हम दोनों अलग-अलग धर्म के हैं, पर हमारे बीच में धर्म की कोई दीवार नहीं है। ऐलाह पहले भी रांची में मेरे घर आ चुकी है और ईरान में करीब एक सप्ताह तक रहा। दोनों परिवार वाले की मर्जी से ही उनकी शादी हुई है। तुषार के पिता विनोद और मां वी शेषागिरि ने बताया कि उनकी शादी भी अंतरजातीय थी। वह ठेठ बिहारी और पत्नी तेलुगु, फिर भी हमारा रिश्ता अच्छे से निभ रहा है। हमने अपने बेटे की पसंद को भी खुशी से स्वीकारा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News