स्मृति मंधाना से शादी टूटने के बाद पलाश मुच्छल ने उठाया बड़ा कदम, सब हैरान!

punjabkesari.in Monday, Dec 08, 2025 - 11:33 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना और बॉलीवुड संगीतकार पलाश मुच्छल पिछले 6 साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों की शादी भी तय हो चुकी थी और 23 नवंबर को उनकी शादी होने वाली थी। घर में रस्में शुरू हो चुकी थीं, और दोनों सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तैयारियों की झलकियां भी साझा कर रहे थे।

शादी वाले दिन ही सब बदल गया

शादी के दिन अचानक स्मृति मंधाना के पिता की तबियत खराब हो गई। इसके बाद हालात और बिगड़ गए जब पलाश मुच्छल भी तबियत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती हो गए। इन वजहों से शादी को पोस्टपोन कर दिया गया। जैसे ही शादी रुकने की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर तरह–तरह के कयास लगने लगे कि शायद दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा।

6 साल पुराना रिश्ता खत्म – दोनों ने खुद की घोषणा

शादी टलने के करीब दो हफ्ते बाद, स्मृति और पलाश दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आकर बताया कि उन्होंने रिश्ता खत्म करने का फैसला ले लिया है। हालांकि, उन्होंने ब्रेकअप की वजह नहीं बताई, जिससे फैन्स और भी उलझन में पड़ गए।

पलाश मुच्छल का चौंकाने वाला कदम

ब्रेकअप के बाद दोनों ने एक-दूसरे को Instagram पर अनफॉलो कर दिया। स्मृति मंधाना तो पहले ही अपने इंस्टाग्राम से पलाश से जुड़े सभी पोस्ट हटाकर आगे बढ़ चुकी थीं। लेकिन पलाश मुच्छल ने एक वीडियो नहीं हटाया था—वह वीडियो जिसमें उन्होंने स्मृति को प्रपोज़ किया था। अब पलाश ने भी वह प्रपोज़ल वीडियो डिलीट कर दिया है। यह कदम देखते ही लोग हैरान रह गए कि आखिर इतनी जल्दी सब कुछ क्यों हटाया जा रहा है।

शादी क्यों कैंसिल हुई? वजह अब भी राज़

स्मृति और पलाश की शादी की तारीख तय थी, तैयारियाँ पूरी थीं, और दोनों परिवार बेहद खुश थे। लेकिन अचानक हुई तबियत खराबी के बाद शादी रुक गई और फिर रिश्ता पूरी तरह खत्म हो गया।

अब तक फैन्स के मन में यही सवाल हैं:

  • शादी अचानक क्यों कैंसिल हुई?

  • क्या सिर्फ तबियत खराब होना वजह थी?

  • क्या दोनों के बीच कोई मनमुटाव हुआ था?

  • 6 साल पुराने रिश्ते को खत्म करने की असली वजह क्या है?

इन सवालों का जवाब दोनों में से किसी ने भी नहीं दिया है, इसलिए चर्चा और अफवाहें लगातार बढ़ती जा रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News