IPL 2025: IPL इतिहास की इस लिस्ट से बाहर हुए ऋषभ पंत...दिल्ली कैपिटल्स के लिए नहीं खेलेंगे
punjabkesari.in Wednesday, Mar 19, 2025 - 10:20 AM (IST)

नेशनल डेस्क: IPL में हर साल खिलाड़ियों की नीलामी होती है और कई खिलाड़ी नई टीमों में जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी क्रिकेटर हैं जिन्होंने अपने पूरे करियर में सिर्फ एक ही टीम के लिए खेला है। हालांकि, इस लिस्ट में ऋषभ पंत बाहर हो जाएंगे, क्योंकि वे एक नई टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। आइए जानते हैं उन दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में जो अब तक सिर्फ एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेलते रहे हैं।
1. विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
विराट कोहली ने 2008 से लेकर अब तक केवल आरसीबी के लिए खेला है। उन्होंने 252 मैचों में 8004 रन बनाए हैं और आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
2. कीरोन पोलार्ड (मुंबई इंडियंस)
पोलार्ड ने 2010 से 2022 तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहते हुए 189 मैच खेले, जिसमें 3412 रन बनाए और 89 विकेट लिए। अब वे MI के बल्लेबाजी कोच के रूप में जुड़े हुए हैं।
3. सुनील नरेन (कोलकाता नाइट राइडर्स)
सुनील नरेन 2012 से कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे हैं। अब तक उन्होंने 177 मैचों में 1534 रन बनाए और 180 विकेट लिए हैं।
4. जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस)
बुमराह 2013 से मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने 133 मैचों में 165 विकेट झटके हैं और अब भी टीम के मुख्य तेज गेंदबाज बने हुए हैं।
5. लसिथ मलिंगा (मुंबई इंडियंस)
मलिंगा ने 2009 से 2019 तक मुंबई इंडियंस के लिए 122 मैच खेले और 170 विकेट लिए। उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था।
6. ऋषभ पंत (दिल्ली कैपिटल्स – अब नई टीम में)
ऋषभ पंत ने 2016 से 2024 तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला, लेकिन इस साल वे लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते नजर आएंगे। इससे उनका नाम इस लिस्ट से हट जाएगा।