INX मीडिया केसः CBI के चिदंबरम से 20 सवाल

punjabkesari.in Friday, Aug 23, 2019 - 10:04 AM (IST)

नेशनल डेस्कः आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में हिरीसत में लिए गए कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम से सीबीआई ने पूछताछ में करीब 20 सवाल पूछे। बता दें कि पूछताछ के बाद चिदंबरम को सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया जहां उनको विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहाड़ ने 5 दिनों के लिए सी.बी.आई. की हिरासत में भेज दिया है।

सीबीआई ने पूछे ये सवाल

1. विदेशों में संपत्ति खरीदने के लिए आपकी आमदनी का स्रोत क्या है?

2. ब्रिटेन, स्पेन और मलेशिया में जायदाद खरीदने के लिए पैसे कहां से आए?

3. बार्सिलोना टैनिस क्लब खरीदने के लिए पैसा कहां से आया?

4. कार्ति ने ब्रिटिश वर्जिन आइसलैंड से पैसा क्यों लिया?

5. आई.एन.एक्स. डील में रिश्वत के तौर पर मिले पैसे को कहां निवेश किया?

6. विदेशों में आपकी मुखौटा कंपनियों के हमारे पास सबूत हैं, आपका इस बारे क्या कहना है?

7. आपकी और कार्ति की कितनी मुखौटा कंपनियां हैं?

8. इन मुखौटा कंपनियों का बिजनैस क्या है?

9. आई.एन.एक्स. मीडिया में मॉरिशस स्थित 3 कंपनियों ने 305 करोड़ का निवेश किया। इस बारे क्या कहेंगे?

10. क्या आपके बेटे ने एफ.आई.पी.बी. के विभिन्न विभागों को प्रभावित किया?

11. वित्त मंत्री के रूप में आपने अपने बेटे कार्ति को आई.एन.एक्स. मीडिया सौदे में विदेशी निवेश नियम के उल्लंघन की अनुमति कैसे दे दी? 12. आप उत्तर ब्लॉक में इंद्राणी से क्यों मिले थे?

13. क्या आपने इंद्राणी को कार्ति से संपर्क रखने के लिए कहा था?

14. क्या आप पीटर मुखर्जी से भी मिले थे?

15. आई.एन.एक्स. मीडिया को आपके इशारे पर मंजूरी देने में शामिल उत्तर ब्लॉक के अन्य अधिकारी कौन हैं?

16. नोटिस दिए जाने के बावजूद आपने संज्ञान क्यों नहीं लिया?

17. दिल्ली उच्च न्यायालय ने कल शाम तक अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी और इस दौरान आप किससे और कहां मिले थे?

18. इस अवधि के दौरान आपका मोबाइल फोन बंद था। आपने इसका उपयोग नहीं किया?

19. अगर आपका इरादा गिरफ्तारी से बचने का नहीं था तो आपने अपने ड्राइवर और क्लर्क को मंगलवार सुप्रीम कोर्ट से वापस जाने के रास्ते पर क्यों छोड़ा?

20. सी.बी.आई. के नोटिस के बाद भी आप क्यों पेश नहीं हुए?


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News