Navi Mumbai Airport से 15 जुलाई से शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, कार्गो सर्विस भी होगी चालू
punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 02:59 PM (IST)
Navi Mumbai Airport : मुंबई महानगर क्षेत्र में रहने वाले हवाई यात्रियों और व्यापारियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। अदाणी समूह के स्वामित्व वाले नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आगामी 15 जुलाई 2026 से अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। इस हवाई अड्डे से न केवल विदेशी यात्री उड़ानें शुरू होंगी बल्कि अंतरराष्ट्रीय मालवाहक (कार्गो) उड़ानें भी इसी दिन से उड़ान भरना शुरू कर देंगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की आधिकारिक घोषणा की है।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों के साथ-साथ नवी मुंबई हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय मालवाहक उड़ानें भी शुरू होंगी। यह मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) का दूसरा हवाई अड्डा है। इस हवाई अड्डे से घरेलू उड़ान सेवाएं पिछले वर्ष दिसंबर से शुरू हो गई थीं। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एनएमआईएएल) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बीवीजेके शर्मा ने यहां 'बीसीबीए लॉजिस्टिक्स सम्मेलन' में कहा, 15 जुलाई को हम मालवाहक उड़ानों से शुरुआत कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bollywood के मशहूर Playback Singer को हुई ये गंभीर बीमारी, Video देख फैंस हुए परेशान
इनकी साप्ताहिक उड़ानों की संख्या लगभग 18 तक पहुंचने की उम्मीद है। यात्री सेवाओं के मोर्चे पर भी प्रगति हो रही है और 15 जुलाई से अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें भी शुरू होने की उम्मीद है। शर्मा ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो नवी मुंबई से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करेंगी।
यह भी पढ़ें: Noida International Airport पर उतरा पहला मालवाहक विमान, 'वाटर कैनन सैल्यूट' से हुआ शानदार स्वागत
उन्होंने कहा कि केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के सदस्य (सीमा शुल्क) ने मंगलवार को हवाई अड्डे की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक अधिसूचनाएं जारी कर दी गई हैं। उन्होंने कहा, अंतिम प्रक्रिया आज पूरी की जा रही है जिसके बाद धारा 45 और कूरियर व कार्गो से जुड़े कोड के परीक्षण होंगे और इसके बाद संभवतः पांच जुलाई के आसपास सीमा शुल्क की ओर से व्यापार सूचना जारी की जाएगी।
