Mumbai Rain: नहीं थमी मुंबई की रफ्तार, सुबह-सुबह काले बादलों के साथ हुई मूसलाधार बारिश, मौसम हुआ सुहाना

punjabkesari.in Tuesday, Jun 23, 2026 - 11:48 AM (IST)

Mumbai Rain : मायानगरी मुंबई में मानसून पूरी तरह मेहरबान है। आज मुंबई में लगातार तीसरे दिन भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। सुबह के समय जहां मुंबई शहर के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई वहीं उपनगरों (Suburbs) में हल्की फुहारें पड़ीं।वहीं बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के अधिकारियों के मुताबिक बारिश के बावजूद मुंबई की रफ्तार पर कोई ब्रेक नहीं लगा है और शहर का जनजीवन पूरी तरह सामान्य रूप से चल रहा है।

PunjabKesari

अधिकारियों ने बताया कि तड़के से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और सुबह सात बजे के बाद धीरे-धीरे बारिश शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि सुबह सात से आठ बजे के बीच दक्षिण मुंबई के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई जबकि इसी दौरान पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में हल्की बारिश दर्ज की गई। 

यह भी पढ़ें: Telegram Ban India: गूगल और एप्पल स्टोर से गायब हुआ टेलीग्राम, अब नए यूजर्स डाउनलोड नहीं कर पाएंगे ऐप

PunjabKesari

वहीं बीएमसी के आंकड़ों के अनुसार इसके मुख्यालय में 45 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके बाद कोलाबा पंपिंग स्टेशन और मांडवी दमकल केंद्र में 29-29 मिलीमीटर, फ्रॉसबरी जलाशय में 28 मिलीमीटर, सी वार्ड कार्यालय (गिरगांव) में 24 मिलीमीटर तथा बीएमसी संचालित एन. एम. जोशी मार्ग स्कूल और डी वार्ड कार्यालय (ग्रांट रोड) में 20-20 मिलीमीटर बारिश हुई।

PunjabKesari

आंकड़ों के मुताबिक आज सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में शहर में औसतन 13.30 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि इसी अवधि में पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 0.38 मिलीमीटर और 0.62 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान शहर के सभी प्रमुख भूमिगत मार्ग खुले रहे और यातायात सामान्य रहा। उपनगरीय रेल सेवाएं भी सामान्य रूप से संचालित हुईं जबकि बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) बस सेवाएं बिना किसी रुकावट के चलती रहीं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News