Navi Mumbai इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिला पहला विदेशी रूट, अब सीधे पहुंचेंगे अबू धाबी, जानें कब से शुरू होगी सर्विस?

punjabkesari.in Sunday, Jun 21, 2026 - 12:09 PM (IST)

Navi Mumbai Aviation Hub : एयर इंडिया एक्सप्रेस ने रविवार को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अबू धाबी के बीच सीधी उड़ानें शुरू करने की घोषणा की। इसके साथ ही यह महाराष्ट्र के सबसे नए एयरपोर्ट से इंटरनेशनल उड़ानें शुरू करने वाली पहली एयरलाइन बन गई है। एयरलाइन के अनुसार यह नई सर्विस 15 जुलाई से शुरू होगी। 

शुरुआत में यह सर्विस हफ्ते में दो बार बुधवार और शुक्रवार को  चलेगी। इसके बाद 29 जुलाई से रविवार को भी एक सर्विस जोड़ी जाएगी जिससे उड़ानों की संख्या बढ़कर हफ्ते में तीन हो जाएगी। शुरुआती शेड्यूल के तहत उड़ानें अबू धाबी से सुबह 5:45 बजे निकलेंगी और नवी मुंबई सुबह 10:20 बजे (लोकल समय) पहुंचेंगी।

PunjabKesari

इसके अलावा वापसी की उड़ान नवी मुंबई से रात 2:55 बजे निकलेगी और अबू धाबी सुबह 4:35 बजे (लोकल समय) पहुंचेगी। अबू धाबी सर्विस शुरू होने के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस नवी मुंबई से हफ्ते में 30 उड़ानें संचालित करेगी जो एयरपोर्ट को सीधे अबू धाबी, बेंगलुरु और दिल्ली से जोड़ेंगी।

यह भी पढ़ें: गाजा में इजराइली हमलों से फिर दहला आसमान, कैमरामैन और दो मासूम बच्चियों समेत 6 की मौत

PunjabKesari

एयरलाइन ने कहा कि महाराष्ट्र में उसकी मौजूदगी लगातार बढ़ रही है। वह मुंबई से हफ्ते में 95 से ज़्यादा पुणे से 100 से ज़्यादा और नागपुर से 14 उड़ानें संचालित करती है। एयरलाइन ने कहा कि इस सर्विस के शुरू होने से मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन के यात्रियों को UAE जाने का एक और रास्ता मिलेगा जिससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रा में ज़्यादा सुविधा और विकल्प मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: 21 June Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, टंकी फुल करवाने से पहले जान लें आज के भाव?

इसके अलावा इस रूट के लिए बुकिंग अब एयरलाइन की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और दूसरे बुकिंग चैनलों के ज़रिए शुरू हो गई है। एयर इंडिया एक्सप्रेस भारत और वेस्ट एशिया के बीच सबसे बड़े नेटवर्क में से एक चलाती है जो कई भारतीय शहरों को बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE के शहरों से जोड़ती है।

PunjabKesari

यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब एयरलाइंस नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अपना ऑपरेशन लगातार बढ़ा रही हैं। उम्मीद है कि इससे मुंबई के मौजूदा एयरपोर्ट पर भीड़ कम होगी और यह पश्चिमी भारत में एक बड़ा एविएशन हब बनकर उभरेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News