एयर इंडिया एक्सप्रेस का बड़ा ऐलान- अब गुवाहाटी से यूएई के लिए सीधी उड़ानें अगस्त से होंगी शुरु

punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2026 - 06:11 PM (IST)

नेशनल डेस्क: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने गुवाहाटी से दुबई और अबू धाबी के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से उड़ान शुरू करने के साथ ही एयर इंडिया एक्सप्रेस पूर्वोत्तर भारत को पश्चिम एशिया से सीधे जोड़ने वाली पहली एयरलाइन कंपनी बन गई है। कंपनी के बयान के अनुसार, गुवाहाटी-दुबई उड़ान चार अगस्त से शुरू होगी, जबकि गुवाहाटी-अबू धाबी सेवा सात अगस्त से शुरू होंगी।

PunjabKesari

एयरलाइन ने कहा कि ये नए मार्ग अंतरराष्ट्रीय यात्रा विकल्पों के विस्तार और पूर्वोत्तर क्षेत्र के वैश्विक संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं। गुवाहाटी को भारत में पूर्वोत्तर का प्रवेश द्वार माना जाता है और यह एयर इंडिया एक्सप्रेस नेटवर्क के बड़े केंद्रों में से एक है, जहां से प्रति सप्ताह करीब 120 उड़ानें संचालित होती हैं। कंपनी ने कहा कि इन नए मार्गों से पर्यटन, व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, साथ ही भारत के पूर्वोत्तर को वैश्विक बाजारों और अवसरों के करीब लाया जा सकेगा। बयान के अनुसार, गुवाहाटी-दुबई उड़ान प्रत्येक मंगलवार और गुवाहाटी-अबू धाबी उड़ान प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News