लीज एक्सपायरी से 10 माह पहले ही रूस लौटा ''INS चक्र'', भारत का एकमात्र परमाणु लैस पनडुब्बी

punjabkesari.in Friday, Jun 04, 2021 - 10:44 PM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय नौसेना की परमाणु हमला करने में सक्षम एकमात्र पनडुब्बी ‘आईएनएस चक्र' रूस लौट गयी है। इस पनडुब्बी को रूस से पट्टे पर लिया गया था। INS चक्र' की सेवा लीज खत्म होने से पहले ही समाप्त हो गई। पनडुब्बी अप्रत्याशित रूप से सिंगापुर स्ट्रेट के पास पानी में अवतरित हुआ और नौसेना में अपनी सेवा के अंत की शुरुआत कर रूस की ओर चल पड़ा सूत्रों ने शुक्रवार को इस बारे में बताया। 

सूत्रों ने बताया कि पट्टे की अवधि खत्म होने का समय आ जाने के कारण यह पनडुब्बी रूस वापस जा रही है। परमाणु क्षमता से संपन्न पहली पनडुब्बी का नाम भी चक्र था। यह पनडुब्बी तत्कालीन सोवियत संघ से 1988 में तीन साल के पट्टे पर ली गयी थी। ‘आईएनएस चक्र' के रूस वापस जाने की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आयी हैं। हालांकि इस मामले पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया गया है।

भारत ने 2019 में 10 साल के लिए भारतीय नौसेना को परमाणु क्षमता से लैस पनडुब्बी के लिए रूस के साथ तीन अरब डॉलर का समझाता किया था। इस समझौते के तहत रूस 2025 तक भारतीय नौसेना को अकुला श्रेणी की पनडुब्बी चक्र-तीन सौंपेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News