चुनाव की घोषणा के बाद आई एंड बी के ट्विटर हैंडल को 55,000 से ज्यादा बार देखा गया

punjabkesari.in Friday, Jan 06, 2017 - 03:54 PM (IST)

नई दिल्ली: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ट्विटर हैंडल को उस दिन 55 हजार से ज्यादा बार देखा गया जिस दिन चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का एेलान किया था।  आयोग ने एक बयान में कहा कि चार जनवरी को एमआईबी हैंडल से 22 ट्वीट किए गए थे जिनको कुल 55,127 बार देखा गया है। आयोग का अपना ट्विटर अकांउट नहीं है।  उसने कहा कि इन्हें 1,448 बार री-ट्विट किया गया और 550 लोगों ने अपना ‘फेवरेट’ बनाया।

यूट्यूब पर आयोग की प्रेस वार्ता का सीधा प्रसारण 1,700 बार देखा गया।  पीआईबी के ट्वीटों को साढ़े छह लाख बार देखा गया, 4,140 बार री-ट्वीट किया गया और 951 लोगों ने इसे अपना फेवरेट बनाया। पीआईबी के फेसबुक पेज पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 3.04 लाख लोगों तक पहुंचा और 800 से ज्यादा बार देखा गया।  विज्ञप्ति में बताया गया है कि चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता का फेसबुक पर हुए सीधे प्रसारण पर 6,400 लाइक्स मिले, जबकि 624 बार इसे शेयर किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News