UAE में एक और भारतीय का निकला जैकपॉट,  जीते 27.2 लाख अमेरिकी डॉलर

punjabkesari.in Monday, Nov 05, 2018 - 12:40 PM (IST)

दुबईः संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक और भारतीय व्यक्ति ने मासिक लॉटरी के जैकपॉट में  27.2 लाख अमेरिकी डॉलर की राशि जीती है। अबु धाबी में बतौर नक्शानवीस का काम करने वाले ब्रिट्टी मारकोस नामक व्यक्ति का कहना है कि उसे उम्मीद थी कि वह जैकपॉट जीतेगा।

गल्फ न्यूज के अनुसार मारकोस केरल का रहने वाला है और 2004 से दुबई में रहता आ रहा है।वह पिछले दो सालों से ‘बिग टिकट’ का टिकट खरीदता था, लेकिन वह कभी नियमित तौर पर नहीं लेता था। मॉरकोस के अनुसार ‘कई लोग (केरल से) जीत रहे हैं और हर बार वह उम्मीद बरकरार रखता  लेकिन इस उसे लग रहा था कि  वह जीतेगा।  यह पांचवां मौका था जब उसने टिकट खरीदा।

उसने कहा कि उसकी पत्नी और 2 बच्चे केरल में हैं। यहां उस पर पहले से कर्ज था और हाल ही में कुछ और कर्ज ले लिया है  जिसे चुकाना उसकी प्राथमिकता होगी। मारकोस ने एक करोड़ दिरहम (27.2 लाख अमेरिकी डॉलर) का जैकपॉट जीता है।पिछले महीने एक अन्य भारतीय मोहम्मद कुन्ही मय्याला ने अबु धाबी में टिकट खरीदा था और 70 लाख दिरहम का जैकपॉट जीता था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News