शारजाह में भारतीय किशोरी की ऊंची इमारत से गिरकर मौत

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2020 - 05:24 PM (IST)

दुबई:  संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह में एक भारतीय किशोरी की एक ऊंची इमारत से गिरने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह किशोरी केरल के एक दंपति की जुड़वां बेटियों में से एक है। शारजाह पुलिस के एक अधिकारी ने गल्फ न्यूज को बताया कि पुलिस यह जांच कर रही है कि अल तावुन क्षेत्र में हुई यह घटना कहीं आत्महत्या का मामला तो नहीं है।

 

अधिकारी ने बताया कि 14 वर्षीय यह लड़की दसवीं कक्षा की छात्रा थी। उन्होंने बताया कि लड़की की पहचान एस पी के रूप में हुई है। रविवार को इमारत से गिरने के बाद लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई थी और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने पूछताछ के लिए किशोरी के माता-पिता को बुलाया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News