अमेरिका में भारतीय पूर्व Google अधिकारी की गोली मारकर हत्या, पति गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2026 - 07:55 PM (IST)

Washington: अमेरिका में जॉर्जिया के कॉब काउंटी में भारतीय मूल की अमेरिकी महिला और गूगल की पूर्व कार्यकारी शीतल व्रज़ेसियन की उनके पति ने कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी। लॉरेल क्रीक ट्रेल में इस जोड़े के घर पर हुई गोलीबारी में व्रज़ेसियन का बेटा जेसन घायल हो गया था। आरोपी, 56 वर्षीय किर्क बी. व्रज़ेसियन को मंगलवार रात अटलांटा के पास कॉब काउंटी में गिरफ़्तार किया गया।

 

कॉब काउंटी पुलिस विभाग के अनुसार, अधिकारियों को शाम आठ बजे से कुछ देर पहले स्मर्ना में इस दंपति के घर पर गोली चलने की सूचना मिली। उसने कहा कि पुलिस को घर के अंदर 57 वर्षीय शीतल व्रज़ेसियन घायल मिलीं, जिन्हें कई गोलियां लगी थीं। बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। किर्क पर मामला दर्ज कर लिया गया है और वह हिरासत में है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News