अबूधाबी में भारतीय ने जीती 19 करोड़ की लॉटरी, 5 अन्य Indian भी शीर्ष दस की सूची में

punjabkesari.in Monday, Feb 04, 2019 - 11:01 AM (IST)

दुबईः भारतीयों में लाटरी की लत जहां देश में उन्हें बर्बादी के कगार पर ले जा रही है वहीं संयुक्त अरब अमीरात में कई भारतीय इसी शौक के चलते करोड़पति बन रहे हैं। ताजा माला अबू धाबी का है जहा रविवार को एक भारतीय प्रवासी ने लॉटरी में एक करोड़ दिरहम (27 लाख डॉलर करीब सवा 19 करोड़ रुपए) की राशि जीती।

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रशांत पंडाराथिल ने 4 जनवरी को ऑनलाइन टिकट खरीदा था। इसमें 100,000 दिरहम (करीब साढ़े 19 लाख रुपए) का दूसरा पुस्कार एक अन्य भारतीय कुलदीप कुमार ने जीता। विजेताओं की शीर्ष दस की सूची में 6 भारतीय शामिल हैं।

बीते महीने शारजाह स्थित एक भारतीय प्रवासी अभिषेक काथेल ने दुबई की ड्यूटी फ्री लॉटरी में 10 लाख डॉलर (करीब 7 करोड़ 8 लाख रुपये) की राशि जीती थी। बीते महीने एक अन्य लकी ड्रॉ में दुबई स्थित सरथ पुरुषोत्तम को अबुधाबी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 1.5 करोड़ दिरहम का विजेता घोषित किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News