पकड़ा गया पाकिस्तान का झूठ!

punjabkesari.in Friday, Nov 18, 2016 - 07:18 PM (IST)

नई दिल्ली: पाकिस्तान का झूठ हर बार की तरह एक बार फिर बेनकाब हो गया है। भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान की नौसेना के इस दावे को सफेद झूठ बताते हुए कहा कि उसने पाकिस्तान की सीमा में घुसने की कोशिश करने वाली एक भारतीय पनडुब्बी को वापस भेज दिया। 

पाकिस्तानी मीडिया में इस तरह की रिपोर्टे आई हैं कि पाकिस्तानी नौसेना के युद्धपोतों ने भारतीय नौसेना की एक पनडुब्बी को उसकी समुद्री सीमा के निकट देखा और उसे वापस भेजने पर मजबूर कर दिया।

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कैप्टेन डी के शर्मा ने पाकिस्तान के दावे को सफेद झूठ करार दिया है। उन्होंने कहा, ''भारतीय नौसेना इस तरह की रिपोर्टो का सिरे से खंडन करती है और ये सफेद झूठ हैं।'' प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय नौसेना की कोई पनडुब्बी उस क्षेत्र में नहीं है। रिपोर्टो के अनुसार पाकिस्तानी नौसेना के प्रवक्ता ने कहा है कि भारत अपनी पनडुब्बी पाकिस्तान की समुद्री सीमा में भेजने की कोशिश में लगा है। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना की पनडुब्बी की जानकारी हवाई निगरानी के दौरान मिली थी।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News