ओडिशा भाजपा कार्यालय पर पटाखा फेंकने के मामले में दो गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, May 27, 2018 - 12:20 AM (IST)

भुवनेश्वरः भाजपा की प्रदेश इकाई के कार्यालय पर पटाखा फेंकने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना शनिवार शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भुवनेश्वर से रवाना होने के ठीक पहले हुई। वह राजग सरकार के चार साल पूरे होने पर एक जनसभा को संबोधित करने के लिए ओडिशा में थे।

पुलिस आयुक्त वाई बी खुरानिया के मुताबिक गिरफ्तार लोगों की पहचान पी मोहंती और विश्वजीत मलिक के रूप में हुई है। दोनों पुरी जिले के रहने वाले हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वसंत कुमार पांडा पर टॉय गन तानने को लेकर भी मलिक को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News