अमेरिका ने भारत और PM मोदी की तारीफ में दिया जबरदस्त बयान, बढ़ गई चीन-पाकिस्तान की टेंशन

punjabkesari.in Sunday, Dec 11, 2022 - 11:24 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका ने भारत को लेकर दिए एक बयान से न सिर्फ दुनिया को हैरान कर दिया है बल्कि  पाकिस्तान और चीन की भी टेंशन बढ़ा दी हैं। अमेरिका ने कहा कि भारत अब अमेरिका का सिर्फ सहयोगी ही नहीं है, बल्कि वह तेजी से उभरती हुई विश्व की महाशक्ति है। व्हाइट हाउस ने माना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दिनों-दिन दुनिया पर अपनी अलग धाक जमा रहा है। अमेरिका के इस बयान से चीन को टेंशन हो गई है। वहीं पाकिस्तान में खलबली मची है।

PunjabKesari

एस्पन सिक्योरिटी फोरम में भारत को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में ह्वाइट हाउस के शीर्ष अधिकारी कैंपबेल ने कहा कि भारत ने सामिरक और आर्थिक दोनों क्षेत्रों में बड़ी तरक्की की है। तकनीकि, स्वास्थ्य और अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत नई इबारतें लिख रहा है। मेक इन इंडिया और स्टार्ट अप इंडिया ने भारत की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार दी है। इससे भारत दुनिया की सबसे बड़ी पांचवीं अर्थ व्यवस्था बन गया है।

PunjabKesari

अमेरिका ने कहा है कि पिछले करीब 20 वर्षों से भारत के साथ हमारे रिश्तों में बहुत मजबूती आई है। अब यह रिश्ता धीरे-धीरे और प्रगाढ़ हो रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत तरक्की की बुलंदियों को छू रहा है। दुनिया का सबसा बड़ा लोकतंत्र अब सिर्फ अमेरिका का सहयोगी ही नहीं रहा, बल्कि वह अब विश्व की तेजी से उभरती महाशक्ति बन रहा है।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि  यही वजह है कि अमेरिका और भारत के रिश्ते जितने अधिक गहरे हुए हैं, वैसा संबंध अमेरिका का अन्य किसी देश के साथ इस दौरान नहीं हुआ है। अब अमेरिका को भारत को अपना मित्र बताने में गर्व की अनुभूति होती है। कैंपबेल के इस बयान ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को तनाव में ला दिया है। चीन नहीं चाहता है कि भारत की वैश्विक मंच पर इस तरह की तारीफ हो। वहीं पाकिस्तान भारत के बढ़ते प्रभुत्व को लेकर परेशान है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News