भारतीय युवक की हत्या पर अमरीका ने भारत को सौंपी रिपोर्ट

punjabkesari.in Saturday, Apr 08, 2017 - 12:05 PM (IST)

वॉशिंगटन: अमरीका में भारतीयों के खिलाफ हेट क्राइम लगातार बढ़ते चले जा रहे है। यहां हुई गोलीबारी में एक भारतीय शख्स विक्रम जरयाल (26) की मौत हो गई।  


इस पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की ओर ट्वीट करके ये जानकारी दी गई। सुषमा ने बताया कि एजेंसियों को कोऑर्डिनेट करने के लिए कहा है और भारतीय युवक विक्रम जरयाल पर हुए हमले के बाद मौत के मामले की रिपोर्ट मिल गई है।


उन्होंने आगे लिखा कि सैन फ्रांसिस्को में हमारा वाणिज्य दूतावास परिवार की मदद कर रहा है। विदेश मंत्री ने यह भी बताया कि जरयाल महज 25 दिन पहले ही अमरीका पहुंचा था और यहां अपने पारिवारिक दोस्त के गैस स्टेशन में काम कर रहा था। अभी तक हमले के पीछे वजह की पुष्टि नहीं हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News