भारत ने फिर दिखाई दरियादिली, तंजानिया को भेजी 2 टन मेडिकल मदद
punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 07:08 PM (IST)
International Desk: भारत ने मानवीय सहायता के तहत तंजानिया के दार एस सलाम (Dar es Salaam) में स्थित श्री हिंदू मंडल अस्पताल (Shree Hindu Mandal Hospital) को करीब 2 टन जीवनरक्षक मेडिकल सामान दिया है। यह कदम भारत की वैश्विक सहयोग और मदद की नीति को दर्शाता है। इस मदद में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीमीटर, माइक्रोस्कोप, स्टेथोस्कोप, इनहेलर, सिरिंज, दस्ताने, बैंडेज और व्हीलचेयर जैसे जरूरी उपकरण शामिल हैं। इससे अस्पताल की इलाज और जांच की क्षमता मजबूत होगी और मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
...CEO of the Shree Hindu Mandal Hospital in Dar es Salaam. A press conference on the occasion was organized by the High Commission. pic.twitter.com/oaBUciTkaG
— India in Tanzania (@IndiainTanzania) April 21, 2026
भारतीय उच्चायुक्त बिश्वाद्वीप डे (Bishwadip Dey) ने कहा कि यह पहल दोनों देशों के बीच गहरी दोस्ती और सहयोग का प्रतीक है। वहीं अस्पताल के ट्रस्टी कौशिक एल. रमैया (Kaushik L Ramaiya) ने इस मदद के लिए भारत का धन्यवाद किया। इससे पहले भी भारत फरवरी में इसी अस्पताल को वेंटिलेटर और अन्य मेडिकल उपकरण दे चुका है। इससे साफ है कि भारत लगातार तंजानिया के हेल्थ सेक्टर को मजबूत करने में मदद कर रहा है और दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत हो रहे हैं।
